शाहाबाद में लूट का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार
हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार शातिर लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसओजी, सर्विलांस और थाना शाहाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चांदी, घटना में प्रयुक्त कार और अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान दबोचा।
पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी शाहाबाद संतोष कुमार सिंह ने बाइट के माध्यम से दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।