प्रधानमंत्री के बिहार आगमन को लेकर जहानाबाद विधानसभा में जनसंपर्क अभियान!
जहानाबाद,आगामी 21 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के बिहार आगमन को लेकर आज सदर प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर वैशाली के जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित होने वाली माननीय प्रधानमंत्री जी की विशाल जनसभा में शामिल होने हेतु स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौलजी जिला महामंत्री शुभम राज (मिट्ठू) एवं भाजपा ग्रामीण किनारी मंडल अध्यक्ष आदित्य पाण्डेय सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर जनसभा में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की।आइए, हम सभी मिलकर 21 नवंबर की इस जनसभा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।