पीरो: छठ घाटों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Piro, Bhojpur | Nov 10, 2026 चरपोखरी प्रखंड में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में मंगलवार को शाम 4 बजे के करीब पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादि चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।