राजपुर: छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की अपील की
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में विकासखंड राजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धन्धापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान के महत्व