नागलवाड़ी में फिर आवारा कुत्तों का आतंक, 8 लोग घायल नागलवाड़ी। ग्राम पंचायत नागलवाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। बीते कई दिनों से आवारा कुत्ते ग्रामीणों व स्कूल जाने वाले बच्चों पर हमला कर रहे हैं, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार पूर्व में भी कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई थी।