सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के जन्मदिवस पर विशाल स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ भिलट देव धाम, ग्राम नागलवाड़ी (जिला बड़वानी) में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के जन्मदिवस पर सुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।