राजपुर में संत शिरोमणि श्री सेवालाल जी महाराज की 287वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई राजपुर। बंजारा समाज के आराध्य देव परम पूज्य संत शिरोमणि संत सेवालाल जी महाराज की 287वीं जयंती राजपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा मंदिर में समाजजन एकत्रित हुए, जहां विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई।