अमरिया: अमरिया में कुनाल श्रीवास्तव हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
अमरिया में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर कुनाल श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई जारी है। थाना अमरिया पुलिस ने मामले में अभय गुप्ता और ऋषभ गुप्ता को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह जानकारी इतवार को 4 बजे मिली