सम्भल में SP द्वारा जनशिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर की समीक्षा बैठक वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन बहजोई स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के साथ जनशिकायतों एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त जनशिकायतों एवं आईजीआरएस संदर्भों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस अधीक्षक ने जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षकगण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा थाना एवं चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।
Sambhal, Sambhal | Oct 29, 2026