सम्भल में SP द्वारा वाल्मीकि जयंती के दृष्टिगत थाना चन्दौसी व थाना हयातनगर क्षेत्रान्तर्गत जुलूसों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, फ्लैग मार्च कर संबंधित अधिकारियों को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा वाल्मीकि जयंती के दृष्टिगत थाना चन्दौसी व थाना हयातनगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा जुलूस के मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही संबंधित आयोजनकर्ताओं से संवाद कर जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के संबंध में चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।