Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

News in Sambhal

सम्भल में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का DM एवं SP ने किया स्थलीय निरीक्षण वीडियो को शेयर करें 

सांकरा घाट एवं राजघाट बबराला पर सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश

यूपी के जनपद सम्भल में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सांकरा घाट तथा राजघाट बबराला का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्वप्रथम विकासखंड जुनावई स्थित सांकरा घाट पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चेंजिंग रूम, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों, गोताखोरों की तैनाती तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर हर समय सतर्क रहें, प्रकाश व्यवस्था सुचारु रहे तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बैरीकेडिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी संबंधी साइन एज (संकेतक बोर्ड) लगाए जाएं, जिससे कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सके।
इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विकासखंड गुन्नौर स्थित राजघाट बबराला का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखने, पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती, समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घाट के मुख्य द्वार एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर रंगाई-पुताई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, उपजिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर, खंड विकास अधिकारी गुन्नौर एवं जुनावई कमलकांत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्भल में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का DM एवं SP ने किया स्थलीय निरीक्षण वीडियो को शेयर करें सांकरा घाट एवं राजघाट बबराला पर सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश यूपी के जनपद सम्भल में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सांकरा घाट तथा राजघाट बबराला का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्वप्रथम विकासखंड जुनावई स्थित सांकरा घाट पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चेंजिंग रूम, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों, गोताखोरों की तैनाती तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर हर समय सतर्क रहें, प्रकाश व्यवस्था सुचारु रहे तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बैरीकेडिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी संबंधी साइन एज (संकेतक बोर्ड) लगाए जाएं, जिससे कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सके। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विकासखंड गुन्नौर स्थित राजघाट बबराला का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखने, पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती, समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घाट के मुख्य द्वार एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर रंगाई-पुताई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, उपजिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर, खंड विकास अधिकारी गुन्नौर एवं जुनावई कमलकांत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sambhal, Sambhal | Aug 1, 2026

सम्भल में सदर तहसील में लेखपाल की अवैध धन उगाही की वीडियो जमकर वायरल हो रही है वीडियो को शेयर करें 

सूत्रों की माने फर्जी पट्टे धारकों से पैसे लेनदेन की वीडियो में लेखपाल नोटों की गड्डियां गिनता दिखाई दे रहा है

योगी सरकार में तेज तर्रार डीएम अंकित खंडेलवाल के रहते हुए लेखपाल की अवैध उगाई की वीडियो पर सख्त कार्रवाई होने का अनुमान लगाया जा रहा है

लेखपाल को बचाने वाले कर्मचारियों पर भी हो सकती है सख्त कार्रवाई

आरोप है कि यह लेखपाल कई और मामलों में भी खुलेआम मोटी रकम लेते हुए वीडियो में कैद हो चुका हैं इसे किसी का खौफ नहीं है

सम्भल में सदर तहसील में लेखपाल की अवैध धन उगाही की वीडियो जमकर वायरल हो रही है वीडियो को शेयर करें सूत्रों की माने फर्जी पट्टे धारकों से पैसे लेनदेन की वीडियो में लेखपाल नोटों की गड्डियां गिनता दिखाई दे रहा है योगी सरकार में तेज तर्रार डीएम अंकित खंडेलवाल के रहते हुए लेखपाल की अवैध उगाई की वीडियो पर सख्त कार्रवाई होने का अनुमान लगाया जा रहा है लेखपाल को बचाने वाले कर्मचारियों पर भी हो सकती है सख्त कार्रवाई आरोप है कि यह लेखपाल कई और मामलों में भी खुलेआम मोटी रकम लेते हुए वीडियो में कैद हो चुका हैं इसे किसी का खौफ नहीं है

Sambhal, Sambhal | Aug 1, 2026

सम्भल में अधोहस्ताकक्षरी एवं क्षेत्राधिकार कुलदीप सिंह सम्भल द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान 15 ई रिक्शा को सीज किया गया है जिसमें से तीन ई रिक्शा को एकता चौकी में एवं 12 ई रिक्शा को सदर कोतवाली सम्भल में बंद कराया गया वीडियो को शेयर करें 

यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर चौराहा से एकता चौकी से डाकखाना तक ई रिक्शाओं के पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद भी ई-रिक्शाओं का प्रतिबंधित क्षेत्र में आवागमन हो रहा था जिसको दृष्टिगत रखते हुए अधोहस्ताकक्षरी एवं क्षेत्राधिकार कुलदीप सिंह सम्भल द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान 15 ई रिक्शा को सीज किया गया है जिसमें से तीन ई रिक्शा को एकता चौकी में एवं 12 ई रिक्शा को सदर कोतवाली सम्भल में बंद कराया गया है

सम्भल में अधोहस्ताकक्षरी एवं क्षेत्राधिकार कुलदीप सिंह सम्भल द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान 15 ई रिक्शा को सीज किया गया है जिसमें से तीन ई रिक्शा को एकता चौकी में एवं 12 ई रिक्शा को सदर कोतवाली सम्भल में बंद कराया गया वीडियो को शेयर करें यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर चौराहा से एकता चौकी से डाकखाना तक ई रिक्शाओं के पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद भी ई-रिक्शाओं का प्रतिबंधित क्षेत्र में आवागमन हो रहा था जिसको दृष्टिगत रखते हुए अधोहस्ताकक्षरी एवं क्षेत्राधिकार कुलदीप सिंह सम्भल द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान 15 ई रिक्शा को सीज किया गया है जिसमें से तीन ई रिक्शा को एकता चौकी में एवं 12 ई रिक्शा को सदर कोतवाली सम्भल में बंद कराया गया है

Sambhal, Sambhal | Aug 1, 2026

सम्भल में Live मशहूर शायर सुल्तान कलीम संभाली के दो पोते कम उम्र में जयपुर में बने हाफिज ए कुरान वीडियो को शेयर करें 

यूपी के जनपद सम्भल में सराय तरीन के मशहूर शायर सुल्तान कलीम संभाली जिनकी चार किताबें छप चुकी है। मशहूर शायर सुल्तान कलीम संभाली के दो पोते कम उम्र में जयपुर में बने हाफिज ए कुरान,इस खुशी के मौके पर अपनी शायरी से दुआएं देते हुए सुल्तान कलीम संभाली जनपद सम्भल

सम्भल में Live मशहूर शायर सुल्तान कलीम संभाली के दो पोते कम उम्र में जयपुर में बने हाफिज ए कुरान वीडियो को शेयर करें यूपी के जनपद सम्भल में सराय तरीन के मशहूर शायर सुल्तान कलीम संभाली जिनकी चार किताबें छप चुकी है। मशहूर शायर सुल्तान कलीम संभाली के दो पोते कम उम्र में जयपुर में बने हाफिज ए कुरान,इस खुशी के मौके पर अपनी शायरी से दुआएं देते हुए सुल्तान कलीम संभाली जनपद सम्भल

Sambhal, Sambhal | Jul 30, 2026

सम्भल में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु इंटरसेप्टर वाहन द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान वीडियो को शेयर करें 

 यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद सम्भल में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात निदेशालय लखनऊ से प्राप्त दो इण्टरसैप्टर दो पहिया वाहन द्वारा विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।इंटरसेप्टर वाहन में 800 मीटर की दूरी से तेज गति से सड़को पर दौड़ रहे वाहनों की फोटो कैप्चर करके चालान करने की आधुनिक तकनीक उपलब्ध है,इन दो पहिया वाहनों पर लेजर स्पीड गन, पीए सिस्टम विद मल्टी टोन सायरन, रैड एंड ब्लू फ्लैसिंग लाइट फ्रंट एंड बैक,मोपिड फोर माउंटिग(मशीन की दिशा बदलने हेतु उपकरण), हैलमेट, साइड स्टोरेज हाउसिंग, उपलब्ध है । जिससे तेज गति से चलने वाले वाहनों के ओवरस्पीड के चालान किये जायेगे । जिसमें जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों तथा गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर ओवरस्पीड (Speed Violation) के चालान किए जाएंगे। किसी भी स्थान पर इंटरसेप्टर वाहन द्वारा गति की निगरानी एवं विधिक कार्रवाई की जा सकती है।अभियान के दौरान ओवरस्पीड, एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण अत्यधिक गति (Overspeed) है। निर्धारित गति सीमा का पालन करके अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा अमूल्य मानव जीवन की रक्षा की जा सकती है।यातायात पुलिस जनपद सम्भल की अपील"गति पर रखें नियंत्रण, तभी सुरक्षित रहेगा आपका जीवन। सड़क पर जल्दबाजी नहीं, जिम्मेदारी दिखाइए। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और सुरक्षित यात्रा करें।"

सम्भल में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु इंटरसेप्टर वाहन द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान वीडियो को शेयर करें यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद सम्भल में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात निदेशालय लखनऊ से प्राप्त दो इण्टरसैप्टर दो पहिया वाहन द्वारा विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।इंटरसेप्टर वाहन में 800 मीटर की दूरी से तेज गति से सड़को पर दौड़ रहे वाहनों की फोटो कैप्चर करके चालान करने की आधुनिक तकनीक उपलब्ध है,इन दो पहिया वाहनों पर लेजर स्पीड गन, पीए सिस्टम विद मल्टी टोन सायरन, रैड एंड ब्लू फ्लैसिंग लाइट फ्रंट एंड बैक,मोपिड फोर माउंटिग(मशीन की दिशा बदलने हेतु उपकरण), हैलमेट, साइड स्टोरेज हाउसिंग, उपलब्ध है । जिससे तेज गति से चलने वाले वाहनों के ओवरस्पीड के चालान किये जायेगे । जिसमें जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों तथा गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर ओवरस्पीड (Speed Violation) के चालान किए जाएंगे। किसी भी स्थान पर इंटरसेप्टर वाहन द्वारा गति की निगरानी एवं विधिक कार्रवाई की जा सकती है।अभियान के दौरान ओवरस्पीड, एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण अत्यधिक गति (Overspeed) है। निर्धारित गति सीमा का पालन करके अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा अमूल्य मानव जीवन की रक्षा की जा सकती है।यातायात पुलिस जनपद सम्भल की अपील"गति पर रखें नियंत्रण, तभी सुरक्षित रहेगा आपका जीवन। सड़क पर जल्दबाजी नहीं, जिम्मेदारी दिखाइए। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और सुरक्षित यात्रा करें।"

Sambhal, Sambhal | Jul 30, 2026

सम्भल में थाना हयातनगर पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा कर चोरी की 08 मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार वीडियो को शेयर करें 

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में थाना हयातनगर पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा कर चोरी की 08 मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

 बाइट पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई सम्भल

सम्भल में थाना हयातनगर पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा कर चोरी की 08 मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार वीडियो को शेयर करें यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में थाना हयातनगर पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा कर चोरी की 08 मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। बाइट पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई सम्भल

Sambhal, Sambhal | Jul 29, 2026

सम्भल में भारी वर्षा से मकान की छत गिरने की घटना पर DM ने शोक व्यक्त कर हरसंभव सहायता  वीडियो को शेयर करें 

यूपी के सम्भल जनपद में हुई भारी वर्षा के कारण विकास खण्ड बहजोई के ग्राम चन्दनकटी मौजा में रामचन्द्र पुत्र नेम सिंह के मकान की छत गिर जाने से एक दुखद हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सूरजमुखी (आयु लगभग 35 वर्ष), पत्नी रामचन्द्र तथा दिव्यांशी (आयु लगभग 5 वर्ष) पुत्री रोनू की मृत्यु हो गई। हादसे में परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रिय सिंह ने प्रभावित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य पात्रतानुसार संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करते हुए राहत एवं पुनर्वास संबंधी कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है तथा शासन की सभी अनुमन्य सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।
    इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी एवं  खण्ड विकास अधिकारी बहजोई ओमवीर सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्भल में भारी वर्षा से मकान की छत गिरने की घटना पर DM ने शोक व्यक्त कर हरसंभव सहायता वीडियो को शेयर करें यूपी के सम्भल जनपद में हुई भारी वर्षा के कारण विकास खण्ड बहजोई के ग्राम चन्दनकटी मौजा में रामचन्द्र पुत्र नेम सिंह के मकान की छत गिर जाने से एक दुखद हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सूरजमुखी (आयु लगभग 35 वर्ष), पत्नी रामचन्द्र तथा दिव्यांशी (आयु लगभग 5 वर्ष) पुत्री रोनू की मृत्यु हो गई। हादसे में परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रिय सिंह ने प्रभावित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य पात्रतानुसार संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करते हुए राहत एवं पुनर्वास संबंधी कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है तथा शासन की सभी अनुमन्य सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी एवं खण्ड विकास अधिकारी बहजोई ओमवीर सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sambhal, Sambhal | Jul 29, 2026

सम्भल में Live जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने दी जानकारी

सम्भल में Live जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने दी जानकारी

Sambhal, Sambhal | Jul 29, 2026

सम्भल में प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद संभल में अभियान चलाया गया वीडियो को शेयर करें 

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई  के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद संभल में अभियान चलाया गया!जिसके अंतर्गत बिना फिटनेस के वाहन चलाना और बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाना और प्राइवेट वाहन को सवारी गाड़ी में उपयोग में लाना और टेंपो और ई रिक्शा में अधिक सवारी बैठाना के विरुद्ध कार्यवाही की गयी!अभियान के दौरान प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह द्वारा द्वारा एक ओवरलोडिंग करने पर टेम्पू के खिलाफ सीज की कार्यवाही की गयी !और एक सवारी वाहन के खिलाफ भी सीज की कार्यवाही की गयी!और दो प्रेशर हॉर्न लगे वाहन पर चालान की कार्यवाही की गयी और उन्हें वाहन से खुलवाकर जमा कराया गया!और  टी एस आई प्रमोद मान द्वारा एक एम्बुलेंस को बिना फिटनेस के चलाने पर वाहन के खिलाफ सीज की कार्यवाही की गयी और टी एस आई अशोक कुमार द्वारा एक इनोवा गाड़ी के खिलाफ सीज की कार्यवाही की गयी! एवं मुख्य आरक्षी सचिन कुमार द्वारा 4 बुलेट मोटर साईकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगा होने पर प्रवर्तन की कार्यवाही कर मोडिफाइड साइलेंसर को जमा कराया गया! और यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गयी! प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा

सम्भल में प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद संभल में अभियान चलाया गया वीडियो को शेयर करें यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद संभल में अभियान चलाया गया!जिसके अंतर्गत बिना फिटनेस के वाहन चलाना और बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाना और प्राइवेट वाहन को सवारी गाड़ी में उपयोग में लाना और टेंपो और ई रिक्शा में अधिक सवारी बैठाना के विरुद्ध कार्यवाही की गयी!अभियान के दौरान प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह द्वारा द्वारा एक ओवरलोडिंग करने पर टेम्पू के खिलाफ सीज की कार्यवाही की गयी !और एक सवारी वाहन के खिलाफ भी सीज की कार्यवाही की गयी!और दो प्रेशर हॉर्न लगे वाहन पर चालान की कार्यवाही की गयी और उन्हें वाहन से खुलवाकर जमा कराया गया!और टी एस आई प्रमोद मान द्वारा एक एम्बुलेंस को बिना फिटनेस के चलाने पर वाहन के खिलाफ सीज की कार्यवाही की गयी और टी एस आई अशोक कुमार द्वारा एक इनोवा गाड़ी के खिलाफ सीज की कार्यवाही की गयी! एवं मुख्य आरक्षी सचिन कुमार द्वारा 4 बुलेट मोटर साईकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगा होने पर प्रवर्तन की कार्यवाही कर मोडिफाइड साइलेंसर को जमा कराया गया! और यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गयी! प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा

Sambhal, Sambhal | Jul 29, 2026