सम्भल में DM के निर्देश पर ग्राम बेगमपुर में तालाब की 0.445 हेक्टेयर भूमि कराई गई कब्जामुक्त राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र के निर्देशन में तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा आज तहसील सम्भल के ग्राम बेगमपुर में तालाब की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेगमपुर स्थित गाटा संख्या 423, रकबा 0.445 हेक्टेयर भूमि वर्तमान राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जा रही थी।
दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को राजस्व एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तालाब की उक्त 0.445 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि एवं तालाबों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने तथा सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा ऐसे मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
जारीकर्ता: