रुद्रप्रयाग में ज्ञान का महाअभियान!!!
2500+ किताबों से सजेगा संगम पुस्तकालय… विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान!
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन।
संगम पुस्तकालय को मिली 2500 से अधिक पुस्तकें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अभियान से जुड़कर 150 पुस्तकें प्रदान कीं।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पुस्तकालय पहुंचकर विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें भेंट कीं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी सौगात!
अब पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को भी बेहतर संसाधन मिल सकेंगे।
एक किताब… किसी विद्यार्थी के सपने की पहली सीढ़ी बन सकती है।
यह सिर्फ पुस्तक दान अभियान नहीं, बल्कि ज्ञान, शिक्षा और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने की मुहिम है।
आप भी एक पुस्तक दान करें…
किसी के भविष्य में ज्ञान का दीप जलाएं!
#Rudraprayag #पुस्तकदानअभियान #ज्ञानकावृक्ष #संगमपुस्तकालय #पुष्करसिंहधामी #विशालमिश्रा #आशानौटियाल #Education #CompetitiveExams #BookDonation #YouthPower #Uttarakhand