स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी!!
तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, प्रधान संगठन और सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन!!
मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान!!
रुद्रप्रयाग जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण सहित क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और बड़ी ग्रामीण आबादी को देखते हुए ऊखीमठ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। लंबे समय से मांग उठाए जाने के बावजूद ठोस निर्णय नहीं होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ रही है।