रूद्रप्रयाग में आपदा रेस्क्यू के लिए चार नए वाहन, तहसीलों को मिले त्वरित कार्रवाई के संसाधन!!
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और डीएम विशाल मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना!!
आपदा की दृष्टि से संवेदनशील रुद्रप्रयाग जिले में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए चार नए रेस्क्यू वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। बुधवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से चारों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले की चारों तहसीलों के लिए रवाना किया।
नए वाहनों का उपयोग आपदा के दौरान त्वरित रेस्क्यू एवं राहत-बचाव कार्यों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपकरण और राहत सामग्री पहुंचाने में भी इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वाहनों की उपलब्धता से तहसील स्तर पर क्विक रिस्पांस सिस्टम मजबूत होगा और आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव दलों को मौके पर पहुंचाने में समय की बचत होगी।