Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

वाड्रफनगर :- बलरामपुर जिले के शारदापुर (ई) सहित अन्य गांवों में कलेक्टर के सम्पूर्ण लॉकडाउन के निर्देशों को हो रहा पालन

Balrampur, Balrampur | Apr 15, 2021

MORE NEWS

#बलरामपुर; स्वतंत्रता दिवस को लेकर बलरामपुर में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन और सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी...

#बलरामपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलरामपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, सराय, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और किराए के मकानों की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और डिजिटल कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। कार्यक्रम स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन से हवाई निगरानी भी होगी।
नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच के साथ पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। वहीं साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर, वांछित और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। थाना स्तर पर “त्रिनेत्र डेस्क” के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। डायल-112 की पीआरवी और क्यूआरटी टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते द्वारा रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। LIU टीम भी आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आसूचना संकलन में जुटी है।
बलरामपुर पुलिस ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल-112 पर देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

#balrampur #balrampurpolic

#बलरामपुर; स्वतंत्रता दिवस को लेकर बलरामपुर में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन और सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी... #बलरामपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलरामपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, सराय, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और किराए के मकानों की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस के मुताबिक “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और डिजिटल कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। कार्यक्रम स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन से हवाई निगरानी भी होगी। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच के साथ पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। वहीं साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर, वांछित और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। थाना स्तर पर “त्रिनेत्र डेस्क” के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। डायल-112 की पीआरवी और क्यूआरटी टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते द्वारा रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। LIU टीम भी आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आसूचना संकलन में जुटी है। बलरामपुर पुलिस ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल-112 पर देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। #balrampur #balrampurpolic

Balrampur, Balrampur | Aug 14, 2026

मेरठ की जेल से बाहर निकली पाकिस्तानी मूल की सबा:179 दिन बाद रिहाई हुई, हाईकोर्ट से मिली थी जमानत 

मेरठ। पाकिस्तान मूल की सबा फरहत गुरुवार शाम करीब 179 दिन बाद मेरठ जिला जेल से रिहा हुईं। जेल से बाहर निकलते ही बेटे फराज अहमद को देखकर वह भावुक हो गईं और उसे गले लगा लिया। परिवार के साथ घर पहुंचने के बाद भी माहौल भावुक रहा।
सबा ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। परिवार के मुताबिक, वह फिलहाल अपना पूरा समय परिजनों के साथ बिताना चाहती हैं।
14 फरवरी को दर्ज हुई थी FIR

मामला 14 फरवरी 2026 का है। देहलीगेट थाना क्षेत्र की रहने वाली रुकसाना खान ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पाकिस्तान मूल की सबा फरहत और उनकी बेटी ऐमन फरहत फर्जी दस्तावेजों और पासपोर्ट के जरिए खुद को भारतीय नागरिक बताकर मेरठ में रह रही हैं।

शिकायत में सबा पर अलग-अलग नामों से वोटर आईडी बनवाने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश यात्रा करने समेत कई आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद सबा को गिरफ्तार कर लिया था और 16 फरवरी को जेल भेजा गया था।

बेटी ऐमन का नाम बाद में मुकदमे से हटाया गया

शुरुआत में सबा और उनकी बेटी ऐमन फरहत को आरोपी बनाया गया था। बाद में ऐमन का नाम मुकदमे से हटा दिया गया। इसके बाद सबा के पति मसूद फरहत को भी मामले में आरोपी बनाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान विदेशी अधिनियम की धारा 14-ख भी जोड़ी।

हाईकोर्ट में बचाव पक्ष ने रखी कई दलीलें

सबा की ओर से हाईकोर्ट में दलील दी गई कि वह करीब 35 वर्षों से भारत में रह रही हैं और उनके पास 10 मार्च 2027 तक वैध लॉन्ग टर्म वीजा है। बचाव पक्ष ने उनके खिलाफ किसी पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं होने की बात भी कही।

वोटर आईडी से जुड़े आरोपों का भी बचाव पक्ष ने खंडन किया। अदालत को बताया गया कि जिस वोटर आईडी को सबा का बताया जा रहा है, वह किसी अन्य महिला की है।

बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि उनके पति मसूद फरहत को 27 अप्रैल 2026 को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

6 अगस्त को मिली थी जमानत, 7 दिन बाद रिहाई

हाईकोर्ट ने 6 अगस्त को सबा फरहत को जमानत देते हुए व्यक्तिगत मुचलके और 25-25 हजार रुपये के दो बॉन्ड पर रिहाई का आदेश दिया था।

दस्तावेजों के सत्यापन में देरी के कारण उन्हें करीब एक सप्ताह अतिरिक्त जेल में रहना पड़ा। गुरुवार को सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई हुई।

जेल से निकलने के बाद बेटा फराज उन्हें घर लेकर पहुंचा। रात में बेटी ऐमन भी घर पहुंचीं और मां से गले मिलकर भावुक हो गईं। પરિવાર के सदस्यों के बीच काफी देर तक भावुक माहौल बना रहा।

मेरठ की जेल से बाहर निकली पाकिस्तानी मूल की सबा:179 दिन बाद रिहाई हुई, हाईकोर्ट से मिली थी जमानत मेरठ। पाकिस्तान मूल की सबा फरहत गुरुवार शाम करीब 179 दिन बाद मेरठ जिला जेल से रिहा हुईं। जेल से बाहर निकलते ही बेटे फराज अहमद को देखकर वह भावुक हो गईं और उसे गले लगा लिया। परिवार के साथ घर पहुंचने के बाद भी माहौल भावुक रहा। सबा ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। परिवार के मुताबिक, वह फिलहाल अपना पूरा समय परिजनों के साथ बिताना चाहती हैं। 14 फरवरी को दर्ज हुई थी FIR मामला 14 फरवरी 2026 का है। देहलीगेट थाना क्षेत्र की रहने वाली रुकसाना खान ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पाकिस्तान मूल की सबा फरहत और उनकी बेटी ऐमन फरहत फर्जी दस्तावेजों और पासपोर्ट के जरिए खुद को भारतीय नागरिक बताकर मेरठ में रह रही हैं। शिकायत में सबा पर अलग-अलग नामों से वोटर आईडी बनवाने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश यात्रा करने समेत कई आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद सबा को गिरफ्तार कर लिया था और 16 फरवरी को जेल भेजा गया था। बेटी ऐमन का नाम बाद में मुकदमे से हटाया गया शुरुआत में सबा और उनकी बेटी ऐमन फरहत को आरोपी बनाया गया था। बाद में ऐमन का नाम मुकदमे से हटा दिया गया। इसके बाद सबा के पति मसूद फरहत को भी मामले में आरोपी बनाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान विदेशी अधिनियम की धारा 14-ख भी जोड़ी। हाईकोर्ट में बचाव पक्ष ने रखी कई दलीलें सबा की ओर से हाईकोर्ट में दलील दी गई कि वह करीब 35 वर्षों से भारत में रह रही हैं और उनके पास 10 मार्च 2027 तक वैध लॉन्ग टर्म वीजा है। बचाव पक्ष ने उनके खिलाफ किसी पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं होने की बात भी कही। वोटर आईडी से जुड़े आरोपों का भी बचाव पक्ष ने खंडन किया। अदालत को बताया गया कि जिस वोटर आईडी को सबा का बताया जा रहा है, वह किसी अन्य महिला की है। बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि उनके पति मसूद फरहत को 27 अप्रैल 2026 को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। 6 अगस्त को मिली थी जमानत, 7 दिन बाद रिहाई हाईकोर्ट ने 6 अगस्त को सबा फरहत को जमानत देते हुए व्यक्तिगत मुचलके और 25-25 हजार रुपये के दो बॉन्ड पर रिहाई का आदेश दिया था। दस्तावेजों के सत्यापन में देरी के कारण उन्हें करीब एक सप्ताह अतिरिक्त जेल में रहना पड़ा। गुरुवार को सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई हुई। जेल से निकलने के बाद बेटा फराज उन्हें घर लेकर पहुंचा। रात में बेटी ऐमन भी घर पहुंचीं और मां से गले मिलकर भावुक हो गईं। પરિવાર के सदस्यों के बीच काफी देर तक भावुक माहौल बना रहा।

Balrampur, Balrampur | Aug 14, 2026

🚨 बलरामपुर से बड़ी खबर 🚨 

घर के सामने पुरानी आबादी की जमीन को पीड़ित ने लगाया विपक्षी पर कब्जा करने का आरोप तो दूसरे पक्ष ने बताया यह मेरी पुश्तैनी संपत्ति है। मामला है न्यायालय में विचारधीन थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र का है मामला।

देखें पूरी खबर।👇👇👇

#Balrampur #MaharajganjTarai #BalrampurNews #BreakingNews #UPNews #LandDispute #जमीन #पुरानीआबादी #कब्जा #आरोप #विपक्षी #पुश्तैनीसंपत्ति #न्यायालय #मामला #विचारधीन #viralpost  #CourtCase #SocialMediaNews #highlight #trendingnow #leadership #LatestNews #fbphotopost जिला प्रशासन बलरामपुर Balrampur Police

🚨 बलरामपुर से बड़ी खबर 🚨 घर के सामने पुरानी आबादी की जमीन को पीड़ित ने लगाया विपक्षी पर कब्जा करने का आरोप तो दूसरे पक्ष ने बताया यह मेरी पुश्तैनी संपत्ति है। मामला है न्यायालय में विचारधीन थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र का है मामला। देखें पूरी खबर।👇👇👇 #Balrampur #MaharajganjTarai #BalrampurNews #BreakingNews #UPNews #LandDispute #जमीन #पुरानीआबादी #कब्जा #आरोप #विपक्षी #पुश्तैनीसंपत्ति #न्यायालय #मामला #विचारधीन #viralpost #CourtCase #SocialMediaNews #highlight #trendingnow #leadership #LatestNews #fbphotopost जिला प्रशासन बलरामपुर Balrampur Police

Balrampur, Balrampur | Aug 13, 2026

#बलरामपुर! सड़क पर उतरे #Zen_Alpha
#पचपेड़वा–#जैतापुर मार्ग की बदहाली को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन... 

बलरामपुर। पचपेड़वा–जैतापुर मार्ग की जर्जर हालत और लंबे समय से बनी सड़क की समस्या को लेकर 13 अगस्त 2026 को Zen Alpha के छात्रों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। छात्रों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

छात्रों का कहना है कि पचपेड़वा–जैतापुर मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण विद्यार्थियों के साथ ही ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

धरना प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन से पचपेड़वा–जैतापुर मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन सुगम और सुरक्षित बनाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि सड़क की बदहाली का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों और राहगीरों की भी मौजूदगी रही। छात्रों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सड़क की समस्या का समाधान होने तक वे अपनी आवाज उठाते रहें

#balrampur #dmbalrampur #pachperwa

#बलरामपुर! सड़क पर उतरे #Zen_Alpha #पचपेड़वा–#जैतापुर मार्ग की बदहाली को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन... बलरामपुर। पचपेड़वा–जैतापुर मार्ग की जर्जर हालत और लंबे समय से बनी सड़क की समस्या को लेकर 13 अगस्त 2026 को Zen Alpha के छात्रों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। छात्रों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि पचपेड़वा–जैतापुर मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण विद्यार्थियों के साथ ही ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। धरना प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन से पचपेड़वा–जैतापुर मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन सुगम और सुरक्षित बनाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि सड़क की बदहाली का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों और राहगीरों की भी मौजूदगी रही। छात्रों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सड़क की समस्या का समाधान होने तक वे अपनी आवाज उठाते रहें #balrampur #dmbalrampur #pachperwa

Balrampur, Balrampur | Aug 13, 2026

बलरामपुर! उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण...

सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लेकर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था परखी...

बलरामपुर, 13 अगस्त 2026। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री अमित कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की बाह्य सुरक्षा, निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इसके बाद श्री अमित कुमार ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वेयर हाउस एवं आसपास के क्षेत्र में की जा रही निगरानी व्यवस्था को देखा। साथ ही रैंडम रूप से पूर्व की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी की प्रभावशीलता को परखा।
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में पूरी सतर्कता बरतने तथा सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बलरामपुर! उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण... सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लेकर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था परखी... बलरामपुर, 13 अगस्त 2026। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री अमित कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की बाह्य सुरक्षा, निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद श्री अमित कुमार ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वेयर हाउस एवं आसपास के क्षेत्र में की जा रही निगरानी व्यवस्था को देखा। साथ ही रैंडम रूप से पूर्व की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी की प्रभावशीलता को परखा। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में पूरी सतर्कता बरतने तथा सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Balrampur, Balrampur | Aug 13, 2026