सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी के बयान पर लोजपा रामविलास ने पलटवार किया है। बुधवार को जमुई सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने विधायक के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सांसद अरुण भारती, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पार्टी संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि नेताओं को व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप के बजाय जमुई के चौमुखी विकास और जनता के हित की बात करनी चाहिए। जीवन सिंह ने कहा कि सांसद अरुण भारती विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। प्रेस वार्ता में पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jamui, Jamui | Sep 10, 2026