जलभराव से परेशान छात्रों का हल्लाबोल, पीएम श्री स्कूल के बाहर सड़क पर उतरे बच्चे
सतना (मध्य प्रदेश): चोरहटा ग्राम पंचायत स्थित पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल परिसर में पानी भरने और पढ़ाई प्रभावित होने से परेशान छात्र-छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
सड़क पर उतरे छात्र: छात्रों ने "472 रोड में आओ" और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
जन-प्रतिनिधियों का समर्थन: स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण और समाजसेवी भी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
छात्रों और ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल परिसर और आसपास के रास्ते से जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान तुरंत निकाला जाए।
#ChhatronKiGoonj #SatnaNews #StudentProtest #PrashasanJago #UnchehraNews MPNews LocalNews