लालबर्रा: बिरसा में मासूमों की मौत के विरोध में लालबर्रा में बंद का असर, आदिवासी संगठन ने उठाई मांगें
लालबर्रा। बालाघाट जिले की बिरसा तहसील के वनांचल गांवों में फैली गंभीर बीमारी से मासूम बच्चों की लगातार हो रही मौतों के विरोध में आदिवासी संगठन द्वारा दिए गए 'जिला बंद' के आह्वान का 3 सितंबर को लालबर्रा में मिला-जुला असर देखने को मिला। संगठन के निवेदन पर स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर इस प्रदर्शन का समर्थन किया, जिसके चलते चुनिंदा दुकानों को छोड