कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति का बताया जा रहा कथित ऑडियो वायरल, FIR और पैसों के लेन-देन का जिक्र,,
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के वीडियो के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो मंत्री रेखा आर्य के पति का है, जिसमें वह किसी महिला से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि हम इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते।
7 मिनट से ज्यादा के इस कथित ऑडियो में दो लोगों के बीच तीखी बहस सुनाई दे रही है। बातचीत में रिंकू नाम के व्यक्ति, बरेली में FIR दर्ज होने, 25 लाख रुपये के लेन-देन और आगरा में फ्लैट लेने का जिक्र हो रहा है।
ऑडियो में एक पक्ष कह रहा है - _“रेखा ने FIR में रिंकू का नाम भी लिखवा दिया था, 25 लाख रुपये तुरंत भेज दिए हैं”_ तो दूसरा पक्ष कह रहा है कि ये पूरी प्लानिंग पैसे के लेन-देन को ब्लैकमेल दिखाने की है। साथ ही बरेली से मकान खाली कर आगरा शिफ्ट होने की बात भी हो रही है।
हाँ हमारा हिसाब-किताब होने दो... जो तुम पे लिखा है वो रिंकू पे भी लिखाई है बरेली में... आज 25 लाख रुपये कहीं मिले हमने तुरंत तुम्हें भेज दिए... मैं बरेली नहीं रहूंगी, मैं आगरा में जाके... मुझे पैसे दो...
फिलहाल, ये कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री रेखा आर्य पहले ही इस पूरे मामले में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस में तहरीर देने की बात कह चुकी हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल ऑडियो पर क्या रुख अपनाती है।