ऑडियो विवाद पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, कहा- बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस में दी तहरीर,,
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने खुद वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। इस वीडियो में रेखा आर्य बेहद भावुक नजर आईं और कहा कि इस ऑडियो ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया है।
रेखा आर्य ने कहा कि वायरल ऑडियो में उनके वैवाहिक जीवन और समर्पण पर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑडियो को सुनने के बाद उन्हें हृदयघात जैसी पीड़ा हुई। इसी वजह से मजबूरन उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस में तहरीर देनी पड़ी।
*BYTE 1 - रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड*
इस ऑडियो ने मुझे झकझोर दिया है... मेरे वैवाहिक जीवन पर प्रश्न लगा दिया है... इस ऑडियो को सुनकर मुझे हृदयघात की पीड़ा के साथ ये निर्णय लेना पड़ा, मुझे पुलिस में तहरीर देनी पड़ी, अपने बच्चों की रक्षा के लिए...
मंत्री रेखा आर्य ने वीडियो में महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि चाहे महिला आम हो या खास, घरेलू प्रताड़ना नहीं सहनी चाहिए, बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा संविधान को साक्षी मानकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।
महिला आम हो या खास हो, घरेलू अत्याचार ना सहना है बल्कि उसे कहना है...
डॉ
फिलहाल, मंत्री रेखा आर्य के इस वीडियो के बाद यह मामला राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों तौर पर चर्चा में आ गया है।