धरियावद में पंखा चोर गिरोह सक्रिय, चलती बाइक से दुकानों के बाहर रखे पंखे उठा ले जाते हैं चोर
धरियावद नगर में पिछले करीब सात दिनों से पंखा चोरी की घटनाओं ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात बाइक सवार चोर इलेक्ट्रॉनिक दुकानों के बाहर रखे पंखों को चलती बाइक से उठाकर फरार हो रहे हैं। नगर की अलग-अलग दुकानों पर इस तरह की वारदातें सामने आई हैं। दुकानदारों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध बाइक सवार युवक भी कैद हुए हैं। लगातार हो रही चोरी से नगर में पंखा चोर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
#Pratapgarh #Dhariyawad #RajasthanNews #BreakingNews #FanTheft