ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौत, तीसरे दिन हुई अंजली के रूप में पहचान
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई थी। हादसा भावनाथ रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां जीआरपी ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया था। शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने पहचान के प्रयास शुरू किए। तीसरे दिन परिजनों ने शव की पहचान चौरासी थाना क्षेत्र के मुझेरी फला निवासी 18 वर्षीय अंजली के रूप में की। पहचान के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी कर जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #Bichhiwada #Chaurasi GRP