धरियावद में ज्वेलर्स की दुकान से 58 ग्राम सोने की 6 चेन चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
धरियावद में ज्वेलर्स की दुकान से सोने की 6 चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। सुभाष पार्क के पास स्थित पद्मावती ज्वेलर्स में देर शाम एक संदिग्ध करीब 58 ग्राम वजन की 6 सोने की चेन लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही धरियावद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है। पुलिस को आरिफ खान नाम के युवक पर संदेह है, हालांकि उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। घटना के बाद व्यापारी थाने पहुंचे और जल्द कार्रवाई की मांग की।
#Dharaiwad #Pratapgarh #GoldTheft #JewelleryShop #CrimeNews CCTVFootage