सोरांव: मऊआइमा इलाके के सिसई सिपाह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई सिपाह नसरतपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना 27 नवंबर की रात करीब 10 बजे की बताई गई है। दोनों पक्षों ने शनिवार 28 नवंबर को शाम 4 बजे मऊआइमा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।