जिला राजस्व कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री सौरव सुमन यादव के द्वारा आज सुबह 10:30 बजे जिला राजस्व कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण मोतिहारी श्री मुकेश कुमार सिंहा ,राजस्व प्रभारी सुश्री निधि एवं राजस्व कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।
कार्यालय जांच के दौरान सभी कर्मियों की उपस्थिति एवं उनके बायोमैट्रिक अटेंडेंस की जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया कि कार्यालय में कुल 10 कर्मी की नियुक्त है। सभी दस कर्मी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी के द्वारा एक-एक कर्मी से उनका परिचय प्राप्त किया गया एवं उनके कार्यों की जानकारी ली गई।
कार्यालय निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम राजस्व भूमि सुधार विभाग बिहार पटना,आयुक्त कार्यालय मुजफ्फरपुर एवं जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त पत्रों की जानकारी ली गई और इनका संधारण देखा गया, साथ ही इस पर की गई कार्रवाई के संबंध में पूछताछ की गई। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया आगत पंजी का संधारण एवं कार्य आवंटन से संबंधित लॉग बुक सही ढंग से मेंटेन किया जाए एवं इसकी नियमित समीक्षा की जाए ताकी प्राप्त पत्र पर कार्रवाई लंबित नहीं रहे।
जिलाधिकारी के द्वारा जनता दरबार, जनसुनवाई एवं सहयोग पोर्टल पर प्राप्त पत्रों की भी जानकारी ली गई और उस पर की गई कार्रवाई के संबंध में पूछताछ की गई। अभियान बसेरा, धार्मिक न्यास एवं भू- अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई और इस पर जरूरी निर्देश दिया गया। बेतिया राज की जमीन, भू-दान एवं खास महल से संबंधित जमीन की जानकारी ली गई।
कोर्ट से संबंधित मामलों की जानकारी ली गई जिसमें बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित कुल 246 मामले लंबित है जबकि एमजेसी के 44 मामले लंबित पाए गए। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी मामलों में शीघ्र ही प्रति शपथ पत्र दाखिल किया जाए। इसमें विलंब नहीं होना चाहिए।
सरकार द्वार निर्धारित लक्ष्य "सबका सम्मान-जीवन आसान"को ध्यान में रखकर आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।
उपस्थित सभी कर्मियों को जिलाधिकारी ने कहा कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करें। मन से कार्य करें ताकी किसी को परेशानी नहीं हो। सभी तरह के रिकॉर्ड को अच्छे से मेंटेन करें। रिकॉर्ड्स के रखरखाव के लिए जरूरत के अनुसार सामग्रियों का क्रय भी कर लें।
राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता को सप्ताह में एक बार कम से कम प्राप्त पत्रों के निष्पादन की प्रक्रिया और उसकी गति की समीक्षा करने तथा प्रत्येक सप्ताह इसका प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
5 views | East Champaran, Bihar | Sep 10, 2026