बाल संसद का किया गया गठन
पताही अंचल के श्री श्यामसुंदर पाठक उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल संसद का निर्वाचन संपन्न कराया गया। मनोनीत चुनाव आयुक्त के द्वारा परिणाम की घोषणा की गई। घोषित परिणाम के अनुसार आर्यन कुमार वर्ग 10th के छात्र को प्रधानमंत्री के पद पर पद एवं गोपनीयता की शपथ विद्यालय के माननीय राष्ट्रपति के द्वारा जो कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक होते हैं द्वारा शपथ दिलाई गई। उप प्रधानमंत्री का चयन आयुषी कुमारी वर्ग नौवीं की छात्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ महेश प्रसाद रावत वरीय शिक्षक के द्वारा दिलाई गई। सत्यम कुमार को शिक्षा मंत्री के तौर पर निर्वाचित घोषित किया गया एवं पद एवं गोपनीयता की शपथ राज किशोर सामाजिक विज्ञान शिक्षक के द्वारा दिलाई गई। काजल कुमारी उप शिक्षा मंत्री के तौर पर निर्वाचित हुई इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ फकरुल इस्लाम उर्दू शिक्षक के द्वारा दिलाई गई। स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर निराली कुमारी वर्ग नवीन की छात्रा को निर्वाचित घोषित किया गया एवं इन्हें की शपथ अंजली कुमारी विज्ञान शिक्षिका के द्वारा दिलाई गई। सृष्टि कुमारी को जल संरक्षण एवं कृषि मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री के तौर पर आयुष कुमार वर्ग नवे नाइंथ के छात्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रभात कुमार के द्वारा दिलाई गई और संस्कृति एवं खेल मंत्री के पद पर आयुष कुमार वर्ग नौवीं के छात्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ बिट्टू कुमार मिश्रा के द्वारा दिलाई गई।
आज विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया और निर्वाचित सभी मंत्रियों (छात्रों) विद्यालय प्रबंधन आशा करती है कि इनका कार्यकाल काफी बेहतर हो अपने पद पर खड़े उतारे और सभी गतिविधियों का संचालन अपने कार्यकाल में बेहतर तरीके से कर सके। विद्यालय परिवार अपने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के साथ साथ बच्चों की समस्याओं का समाधान एवं सभी मंत्रियों इनके कार्यकाल पूरा होने तक शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा यह आशा करती है कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जीतेंगे और अपना कार्य गौरवपूर्ण तरीके से संपन्न करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के द्वारा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
4 views | East Champaran, Bihar | Sep 10, 2026