*एसएसबी ने जीवंत गांव झरोखर में आयोजित किया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर*
10 सितंबर 2026 को 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), मोतिहारी द्वारा श्री प्रफुल्ल कुमार, कमांडेंट के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में बी समवाय, जमुनिया के कार्यक्षेत्र अंतर्गत जीवंत गांव (VVP-II) झरोखर में डॉ. सुजीत कुमार, जीडीएमओ, 71वीं वाहिनी द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में सीमावर्ती ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच एवं निःशुल्क उपचार किया गया तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।चिकित्सा शिविर के दौरान ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जल-जमाव नहीं होने देने के लिए जागरूक किया गया, ताकि डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव किया जा सके। साथ ही, ग्रामीणों को अपने दैनिक आहार में पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न (मोटे अनाज) को शामिल करने तथा इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी दौरान जीवंत गांव (VVP-II) झरोखर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झरोखर में प्रमोद कुमार, सहायक कमांडेंट द्वारा विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कक्षा आयोजित की गई। इस दौरान मानव तस्करी की रोकथाम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही, विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं, जीवंत गांव (VVP-II) जमुनिया में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, घोड़ासहन तथा विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB
2 views | East Champaran, Bihar | Sep 10, 2026