बच्चों के सपनों को पंख लगाते हुए मॉडल स्कूल
राज्य सरकार द्वारा स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन "मॉडल स्कूल" बच्चों के सपनों को पंख लगा रहे हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सभी आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। क्लासरूम को बेहतर बनाया गया है उसे हाईटेक किया गया है। विद्यालय में लाइब्रेरी और प्रयोगशाला की व्यवस्था कराई गई है। सभी विषयों के एक्सपर्ट टीचर की नियुक्ति की गई है साथ ही साथ विद्या साथी ऐप के माध्यम से 24 * 7 एक्सपर्ट टीचर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं जो बच्चों की समस्याओं और उनकी जिज्ञासाओं को पूरा कर रहे हैं। इससे विद्यालय में पठन-पाठन की गतिविधियों पर काफी सकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
4 views | East Champaran, Bihar | Sep 10, 2026