दारू: टाटीझरिया में रक्षक ऐप और क्यूआर कोड से होगी गश्ती की निगरानी, शुरुआत बैंकों और पेट्रोल पंपों से
टाटीझरिया में रक्षक ऐप और क्यूआर कोड से दर्ज होगी गश्ती की निगरानी, बैंकों और पेट्रोल पंपों से हुई शुरुआत। सुरक्षा व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। अब गश्ती पर निकले पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट्स पर जाकर क्यूआर कोड स्कैनर को स्कैन करेंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।