हरली में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। दारू थाना क्षेत्र के हरली में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान हरली निवासी बिनोद प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूरज कुमार अपनी मोटरसाइकिल से झुमरा की ओर जा रहा था।