सिमराढाब और पार पूतो में जंगल के बीच चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1880 लीटर स्पिरिट जब्तः हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराढाब और पार पूतो के जंगल में संचालित अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। रविवार को सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।