चुरचू क्षेत्र में हाथियों का तांडव, 24 घंटे में सात को कुचला; ग्रामीणों में भारी आक्रोश। कजरी गांव में महिला की मौत, पति ने दीवार फांदकर बचाई जान; दहशत में पंचायत भवन में रात गुजारे लोग। हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गोंदवार गांव में छह लोगों को मौत के घाट उतारने के महज 24 घंटे के भीतर पांच हाथियों के झुंड ने एक और महिला को मार डाला है।