दारू पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी को दबोचा, भेजा गया न्यायिक हिरासत में। दारू थाना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हासिल की है। पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ननकू राम उर्फ दुलारचंद राम (पिता: जागो राम), ग्राम चोरहेत निवासी है।