दारू प्रखंड मुख्यालय के ठीक सामने एनएच-522 मुख्य गेट के पास घरों और दुकानों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आलम यह है कि सड़क से गुजरने वाले लोग न केवल गंदगी का सामना कर रहे हैं, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं और छींटों का शिकार हो रहे हैं। वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी उडकर कपडे और शरीर पर पडता है।