बलरामपुर में 14 साल बाद फिर शुरू हुआ दुग्ध अवशीतन केंद्र, किसानों को मिलेगा दूध का उचित मूल्य, डीएम ने फीता काटकर किया शुभांरभ।
बलरामपुर में किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए बलरामपुर में बड़ी पहल की गई है। ग्राम शेखरपुर, हरिहरगंज स्थित वर्ष 2012 से बंद पड़े दुग्ध अवशीतन केंद्र को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने फीता काटकर पुनः संचालित कराया।
🔹 2000 लीटर क्षमता से शुरू हुआ संचालन
🔹 1 से 2 माह में 10 हजार लीटर तक बढ़ेगी क्षमता
🔹 ग्रामीण क्षेत्रों में नई दुग्ध समितियों का होगा गठन
🔹 दुग्ध उत्पादकों को दूध का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद
🔹 मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के 28 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित
जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र के पुनः संचालन से किसानों एवं पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर दूध बिक्री की सुविधा मिलेगी। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध समितियां गठित कर अधिक से अधिक उत्पादकों को जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के चयनित 28 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 80 हजार रुपये मूल्य की दो गायें उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, महाप्रबंधक दुग्ध संघ अनुज यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
#बलरामपुर #Balrampur #BalrampurNews #UPNews #उत्तरप्रदेश #किसान #पशुपालन #दुग्धउत्पादन #दुग्धअवशीतनकेंद्र #दुग्धव्यवसाय #नन्दबाबादुग्धमिशन #गोसंवर्धनयोजना #किसानोंकीआय #ग्रामीणविकास #स्वरोजगार #DMBalrampur #जनहित #विकासकार्य #दुग्धसंघ #समाचार