#Balrampur ! हिंदू देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज, कथा वाचक सहित आयोजक आरोपी...
#बलरामपुर। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित टिप्पणी के मामले में जनपद बलरामपुर के हर्रैया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बहुजन जागरूकता मंच बरदौलिया की ओर से आयोजित संगीतमयी बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान और माता अंजनी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है।
मामले में कथा वाचक सहित कार्यक्रम के आयोजकों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 299, 302 एवं 353 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। अब लोगों की नजर पुलिस और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।
वहीं, सवर्ण आर्मी बलरामपुर संगठन की ओर से कहा गया है कि धार्मिक आस्था और देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक बयानबाजी या सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां किए जाने पर संगठन विरोध दर्ज कराएगा तथा कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से कार्रवाई की मांग करेगा।
फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच और कानून के अनुसार की जाएगी।
#BigBreaking #Balrampur #Harraiya #HanumanJi #MataAnjani #DharmikTippani #MukadmaDarj #BNS #BalrampurPolice #UPPolice #SavarnArmyBalrampur #SavarnEktaMission #UPNews