*महतारी वंदन की 30वीं किस्त से दोगुनी हुई रक्षाबंधन की खुशियां*
*राखी से पहले मिली विष्णु भैया ने दी सौगात, दोगुनी हुई त्योहार की खुशियां- ज्योति सोनी*
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनके जीवन में खुशियों के नए रंग भर रही है। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने योजना की 30वीं किस्त के रूप में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार रुपये की राशि अंतरित की है। रक्षाबंधन पर्व से पहले मिली यह राशि महिलाओं के लिए विशेष सौगात बनकर आई है।
विकासखंड बलरामपुर की श्रीमती ज्योति सोनी ने योजना से मिले लाभ को अपने अनुभवों के साथ साझा करते हुए बताया कि रक्षाबंधन से ठीक पहले खाते में एक हजार रुपये की राशि आने से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का पर्व है। ऐसे अवसर पर समय पर मिली आर्थिक सहायता से वे अपने भाइयों के लिए राखी, मिठ�
215 views | Balrampur, Chhattisgarh | Aug 23, 2026