पति बना प्यार में बाधा, इन्फ्लूएंसर पत्नी ने प्रेमी संग रची मौत की साजिश
बाड़मेर में एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। 4 जून को 42 वर्षीय तेजाराम का शव खेत के टांके में मिला था। जांच में सामने आया कि पत्नी नेतल के इंस्टाग्राम पर 42 हजार फॉलोअर्स हैं और उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए टैक्सी ड्राइवर गुमान सिंह से हुई थी। दोनों के अवैध संबंधों की भनक लगने पर पति रास्ते का कांटा बन गया। आरोप है कि प्रेमी ने तेजाराम को शराब पिलाकर बेहोश किया और 30 किलोमीटर दूर ले जाकर टांके में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
#BarmerCrime #CrimeNews #RajasthanCrime #LoveAffairMurder #BreakingNews