उज्जैन: आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब और महुआ लहान जब्त, ढाबों पर केस दर्ज 🚨
उज्जैन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और ढाबों पर खुलेआम शराबखोरी के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी टीम ने ग्राम खजुरिया कुमावत में दबिश देकर एक महिला के घर से 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब और सार्वजनिक जमीन से 150 किलो महुआ लहान बरामद किया। इसके अलावा, टीम ने रात में शहर और आसपास के मातृकृपा, अग्रवाल, संता-बंता, चोपाल सहित कई ढाबों पर औचक चेकिंग की। अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने वालों पर नकेल कसते हुए 7 ढाबों पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस पूरी कार्रवाई में करीब 15 हजार रुपये की शराब जब्त की गई है और विभाग ने आगे भी ऐसी सख्ती जारी रखने की चेतावनी दी है।
#UjjainNews #ExciseDepartment #CrimeNews #UjjainUpdate #siti24ujjain