उज्जैन: त्योहारी सीजन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, असामाजिक तत्वों, शराबियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई 🚔🚨
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए उज्जैन पुलिस शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इस विशेष अभियान के तहत धारा 151 के तहत 20 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि अवैध हथियारों के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत 1 प्रकरण दर्ज हुआ। अवैध शराब के खिलाफ अभियान में आबकारी अधिनियम के तहत 13 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 चालकों पर (धारा 185 एम.वी. एक्ट) और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 69 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।
#UjjainPolice #TrafficRules #CrimeControl #UjjainNews #siti24ujjain