उज्जैन: विकास कार्यों के चलते हटा सालों पुराना 'बावरी वाले हनुमान मंदिर', आरती के दौरान नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें 🛕😢
उज्जैन में चल रहे विकास कार्यों के बीच शुक्रवार को सालों पुराने 'बावरी वाले हनुमान मंदिर' को नए स्थान पर विस्थापित किया गया। नगर निगम की टीम ने सुबह 9 बजे से यह कार्रवाई शुरू की, जो शाम तक चली। इस दौरान मंदिर को हटाने से पहले पुराने स्थान पर अंतिम बार हनुमान जी की आरती की गई और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बारिश के बीच हुए इस भावुक पल में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। लोगों ने 'जय श्री राम' के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हालांकि, स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने शहर के विकास कार्यों में पूरा सहयोग दिया। अब नई जगह (टंकी चौक) पर प्रतिमा की स्थापना के बाद लोगों ने इस चौराहे का नाम बदलकर 'हनुमान चौराहा' करने की मांग की है।
#UjjainNews #HanumanMandir #UjjainDevelopment #BawariWaleHanuman #siti24ujjain