उज्जैन: सज-धजकर तैयार हुआ महाकाल सवारी मार्ग, सुगम दर्शन की उम्मीद से व्यापारियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह 🚧✨
7 सितंबर को निकलने वाली बाबा महाकाल की राजसी सवारी को लेकर पूरे उज्जैन में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सवारी मार्ग का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण तेजी से पूरा किया गया है। मार्ग पर आधुनिक ब्लॉक लगाए जा रहे हैं और प्रमुख चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सवारी से पहले चौड़ीकरण का काम इतनी जल्दी पूरा हो जाएगा। पहले संकरे रास्तों के कारण होने वाली परेशानियों से अब निजात मिलेगी, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की सवारी के सुगम दर्शन हो सकेंगे। मास्टर प्लान को गति देने के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रशासन का आभार जताया है।
#MahakalSawari #UjjainDevelopment #MahakalLok #UjjainNews #siti24ujjain