उज्जैन: राजसी सवारी को लेकर प्रशासन सख्त, भजन मंडलियों में 50 से अधिक सदस्यों और ज्वलनशील पदार्थों पर प्रतिबंध 🔱🚫
बाबा महाकाल की आगामी 7 सितंबर को निकलने वाली छठी और अंतिम राजसी सवारी को भव्य और सुगम बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एएसपी (ईस्ट) आलोक कुमार शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भजन मंडलियों व लाइजनिंग अधिकारियों के साथ बैठक कर कड़े दिशा-निर्देश दिए। सवारी मार्ग पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए प्रत्येक भजन मंडली में अधिकतम 50 सदस्यों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, सवारी के दौरान पटाखे, कपूर, पायरो जैसे ज्वलनशील पदार्थों और धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीजे और साउंड सिस्टम की ध्वनि भी निर्धारित सीमा में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
#UjjainNews #MahakalSawari #UjjainPolice #Simhastha2028 #siti24ujjain