उज्जैन: रात 12 बजते ही गूंजा 'नंद के घर आनंद भयो', सांदीपनि आश्रम से लेकर इस्कॉन तक कृष्ण जन्मोत्सव की धूम 🦚
धर्मनगरी उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरी भव्यता और उल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार रात 12 बजते ही शहर के प्रमुख मंदिरों में 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारे गूंज उठे। भगवान की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम, ऐतिहासिक गोपाल मंदिर और इस्कॉन मंदिर में विशेष महाआरती हुई, जिसमें बारिश के बावजूद भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर बाबा महाकाल का भी आकर्षक वैष्णव स्वरूप में श्रृंगार किया गया, जिसमें उन्हें मोर पंख और चंदन धारण कराया गया। उधर, शहीद पार्क में कृष्णा ग्रुप द्वारा आयोजित 'मटकी फोड़ प्रतियोगिता' को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया और इसे सामूहिकता व संगठन की शक्ति का प्रतीक बताया।
#KrishnaJanmashtami #UjjainNews #SandipaniAshram #Mahakaleshwar #siti24ujjain