उज्जैन: गोगा नवमी पर वार्ड 18 में चला जनभागीदारी सफाई अभियान, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान 🧹🌿
गोगा नवमी के अवसर पर सफाई मित्रों के अवकाश के चलते उज्जैन नगर निगम द्वारा शहरभर में एक विशेष जनभागीदारी सफाई अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 18 के सुदामा नगर क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी जमीन की व्यापक साफ-सफाई की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रवि राय, उपयंत्री राघवेन्द्र सिंह और झोनल अधिकारी राकेश वास्कले ने सफाई कर्मियों का हार-शाल पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के सख्त निर्देश थे कि इस अभियान को केवल औपचारिकता न रखा जाए, जिसके चलते पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर शहर को स्वच्छ रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
#UjjainNews #SwachhBharat #GogaNavami #CleanUjjain #siti24ujjain