26 अक्टूबर से 06 नवम्बर 2026 तक 25 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा मोतिहारी में एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर-II का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार&झारखण्ड , पंजाब & हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय के कैडेट्स, सैन्य अधिकारी और एनसीसी पदाधिकारी शामिल थे। शिविर में विभिन्न अंतर- निदेशालय प्रतियोगिता के अंतर्गत 32 बिहार बटालियन एनसीसी के दो कैडेट्स डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज के मोहम्मद तबरेज अंसारी और रामदयालु सिंह कॉलेज के ब्रजेश कुमार ने ग्रुप-डिस्कशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत लघु नाटक विधा में मुजफ्फरपुर ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विजेताओं में 32 बिहार बटालियन के मोहम्मद तबरेज अंसारी, कुणाल कुमार, हिमांशु राज, अंकित कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लोहिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। एनसीसी पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा ने बिहार & झारखंड निदेशालय के साथ साथ मुजफ्फरपुर ग्रुप के लिए गौरवशाली और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। बटालियन के सैन्य पदाधिकारियों ने भी हर्ष जाहिर करते हुए कैडेट्स को शुभकामनाएं दी।
District Administration Muzaffarpur #viralchallenge #trendingreelsvideo
Bihar, India | Nov 7, 2026