सोरांव: मऊआइमा इलाके में शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने का मामला, शिकायत दर्ज
मऊआइमा इलाके के एक महिला के अनुसार करीब आठ माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि जब वह गर्भवती होने पर युवक उसे दवा खिलाकर गर्भ गिरवा दिया । जिसको लेकर पीड़िता ने नामजद करते तहरीर दी।