मड़ावरा: तिसगना गल्ला मंडी के पास कबूतरा डेरे पर पुलिस ने छापा मारकर 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 5 महिलाओं को किया गिरफ्तार
तिसगना गल्ला मंडी के पास पुलिस ने बुधवार को शाम करीब 4बजे छापामार कार्यवाही करते हुए 80 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिससे कबूतराडेरे में हड़कम्प मच गया। वहीं कबूतरा डेरे में मौजूद लोग खेतों के भागते हुए दिखाई दिये।