नाथनगर: चंपानगर के सात आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा चंपानगर मंडल की ओर से विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष अमृतलाल और मंडल प्रभारी अमरदीप साह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।